Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन क्षेत्र समिति गठन की तैयारी में रास्वपा

 
डा. मुकुल ढकाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ मार्च । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी संगठन बिस्तार के लिए प्रक्रिया शुरु किया है । पार्टी महामन्त्री तथा प्रवक्ता डा. मुकुल ढकाल के अनुसार समिति निर्माण के लिए निर्वाचन क्षेत्र में रहनेवाले पार्टी सदस्यों के बीच में खुला आवेदन आह्वान किया गया है । समिति में रहने के लिए इच्छुक पार्टी सदस्य चैत्र १५ गते के भीतर आवेदन दे सकते हैं ।
महामन्त्री डा. ढकाल के अनुसार पार्टी की आधिकारिक एप के माध्यम से आवेदन दिया जा सकता है । उन्होंने यह भी कहा है कि ऑनलाइन से प्राप्त मत के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र समिति गठन करने की तैयारी है । स्मरणीय है, हाल ही में रास्वपा ने प्रदेश समिति भी गठन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *