Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 8 मार्च 2023 बुधवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
????????????????????
*ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गं निर्मलभासितशोभितलिङ्गम्।*
*जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गं तत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्॥*
????????????????????
*ॐ नन्दगोप गृहे जाता यशोदा-गर्भ-सम्भवा।*
*ततस्तौ नाशयिष्यामि, विन्ध्याचल निवासिनी।।*
????????????????????

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक :- 8 मार्च 2023 बुधवार*
शुभसंवत् :-2079
शाके:—1944
उत्तरायण याम्यागोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह: चैत्र
पक्ष:- कृष्ण
तिथि :- *प्रतिपदा रात्रि 6:57 तक उपरांत द्वितीया*
नक्षत्र :- उत्तराफाल्गुनी रात्रि 3:43 तक उपरांत चित्रा,
योग:- शूल रात्रि 8:59 तक उपरांत गंड,
करण: वालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:10,
सूर्यास्त : संध्या 05:50,
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे कुम्भ राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *दिवा 8:27 यावत सिंह राशौ उपरांत कन्या राशौ च चन्द्रः।*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें फिर 1:30 के बाद कार्य करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:36 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज रंगों का पर्व होली वसंतोत्सव में प्रातः पवित्र स्नान के बाद घर के पूजा घर की साफ सफाई कर कुल देवताओं का सविध पूजन एवं अपने कुल परंपरा के अनुसार पकवान बना कर या लाल, पीले, गुलाबी रंग के मिठाई, का भोग लगाना एवं आरती कर विविध स्तोत्रों का पाठ करना और गरीबों को रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी, वस्त्र, मिठाई आदि का दान कर स्वयं प्रसाद का भोजन करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम एवं नरसिंह स्तोत्र का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*????दैनिक राशिफल????*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*????आज का दैनिक राशि फल:-????*

*मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*मेष राशि वालों को होली पर परिवार से मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। आगे बढ़कर बात करनी चाहिए। ऊर्जावान होकर फिर से काम करें।कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस होली पर मेष राशि वाले लाल रंग के चंदन भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके व्यवसाय को आज नया सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी कार्य के लिए स्त्री जाति की मदद कर सकते है, जिससे आपको खुशी होंगी। आज सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखने की कोशिश करें। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। मां स्कंदमाता के सामने कपूर जलायें, घर में शांति बनी रहेगी।*

*वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*वृषभ राशि वाले अहंकार को छोड़कर आगे बढ़ें। होली का त्योहार आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है, नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें। काम पर फोकस रखें। सितारे आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। होली पर वृषभ राशि वाले गुलाबी चंदन अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और गुलाबी रंग से होली खेलें।आज आप का मन कुछ नया सीखने का कर सकता है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरुर मिलेगी। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।*

यह भी पढें   गोडैता नगरपालिका –१० के विवेक मण्डल ने किया आत्मदाह का प्रयास

*मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*मिथुन राशि वाले जो संभव हो उसे पाने की कोशिश करें। यानी कि सपने सिर्फ वे ही देखें, जिन्हें पाने के लिए आप मेहनत कर पाएं। होली पर धैर्य रखें। होली पर मिथुन राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें। आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे। नौकरी व्यवसाय को आज कोई नयी जानकारी मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। घर में आज सभी के साथ रहने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे है, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, अपके करोबार में बरकत होगी।*

*कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*कर्क राशि वाले अपने काम में तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सोच समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में काम न करें, समय अच्छा है, होली के बाद सफलता मिल सकती है। होली पर कर्क राशि वाले सफेद रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और सफेद रंग से होली खेलें आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। संयम आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। मां स्कंदमाता का ध्यान करें ,सेहत अच्छी बनी रहेगी।*

*सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*सिंह राशि वाले अपनी मन की सुनकर काम करें। समय का सदुपयोग करें। सफलता मिलेगी। होली के बाद नए काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। होली पर सिंह राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें। आज का दिन धनवर्षा करने वाला है। जो जीवन मे रिसर्च कर रहे हैं, आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे आज होमवर्क पूरा न करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगें। जिससे मन को अशांत न होने दें। मां दुर्गा को फुल अर्पित करें, रूके हुये काम पूरे होंगे।*

*कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य के लिए जागरुक रहें। खान-पान पर ध्यान दें। आने वाले समय में रुके हुए काम बनेंगे। होली पर कन्या राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। कार्य की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़े के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको घर मे अच्छी भोजन खाने को मिलेगी परिवार के किसी जरुरी काम की वजह से आपकी दिनचर्या काम थोडा रूक सकता है। मां स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलायें, मानसिक तनाव दूर होगी।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*तुला राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे। आपके आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे। होली पर परिवार वालों से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दें, बात बन जाएगी। होली पर तुला राशि वाले गुलाबी रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और गुलाबी रंग से होली खेलें। आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, मीठी वाणी का प्रयोग करें। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। करियर को अच्छा बनाने के विभिन्न अवसर आयेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए ,आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।*

*वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें। होली के त्योहार पर मिलेगी सफलता। होली पर वृश्चिक राशि वाले लाल रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और लाल रंग से होली खेलें। आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढेंगे। अपनी योजनायें दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकता हैं। आज छोटे-मोटे मुनाफे आपको मिलते रहेंगे। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो आज उसे भुला दें। स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहने वाला है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगें।*

*धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*धनु राशि वालों का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है इसलिए उन्हें अपने आलस्य को छोड़कर काम करने होंगे। अधिक फुर्ती और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ें। होली पर धनु राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें। आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है, तो आपके आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय दें। आज आप अपना नया उपयोग वस्तु खरीद सकते है। मां दुर्गा की आरती करें, तरक्की के अवसर मिलेगें।*

*मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*अकेलापन दूर करने की कोशिश करें। पसंदीदा व्यंजन खाएं। सबकुछ अच्छा होगा। होली पर मकर राशि वाले सफेद रंग का गुलाल अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और आसमानी रंग से होली खेलें। कारोबार से संबंधित आज कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आज आप आवास, भोजन प्रसाधन का के बारें में सोच सकते है। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। आज जानकारी लेने और रिसर्च या खोज या किताब पढ़ने का मन करेगा। मां स्कंदमाता को नमस्कार करने से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।*

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

*कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*कुंभ राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है, परिवार वालों से संबंध सुलझेंगे। होली पर कुंभ राशि वाले सफेद रंग का गुलाल अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और आसमानी रंग से होली खेलें। आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है जीवन के लिए किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आप समाज के कल्याण में सहायता करेंगें। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।*

*मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
मीन राशि वालों के दोस्त आपकी बातचीत से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बातों पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें।  नया काम शुरू करने के लिए होली के बाद का समय अच्छा है। होली पर मीन राशि वाले पीला रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें। आज माता पिता गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी अतः आज इनसे जरूर संपर्क करें और अपनी समस्या शेयर करें। पुनः आप को आज सफलता की कोई किरण नजर आने वाली है आज अपने दैनिक संसाधनों को अच्छी तरह से चार्ज कर लें, क्योंकि आपको इससे ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दिमाग पर जोर ना दें। आज भोजन संयमित एवं भूख से कम लें। शाम को हल्का खाना खाने से सेहत ठीक रहेगी। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक लगाएं, अपके साथ सब अच्छा होगा।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
????????????????????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍???? ✒✍????*


*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*????शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम????*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
????????????????????
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*????(अहर्निशं सेवा महे)????*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- सायं 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *