Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश के ढ़ाका में विस्फेट, १५ की मृत्यु, सौ से ज्यादा घायल

 

काठमांडू २४ फागुन–

 

 

 

 

 

 

बंगलादेश के ढाका स्थित एक व्यावसायिक भवन में आज अपराह्न हुए शक्तिशाली विस्फोट से १५ लोगों की मृत्यु हुई है और सौ से ज्यादा लोग घायल है ।
ये घटना ढाका के नार्थ साउथ रोड के सिद्दीकस् बाजार में शाम करीब ५ बजे हुई । ढाका मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार विष्फोट स्थल से १४ लोगों के शव को अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल के निर्देशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नजमुल हक ने अस्पताल में एक सौ से ज्यादा घायलों का उपचार किया जा रहा है तथा बहुत से लोगों को सघन उपचार कक्ष में रखा गया है ।
घटनास्थल में ११ दमकल का परिचालन किया गया है । विस्फोट से पुरानी ढाका के सिद्दिकी बाजार क्षेत्र में एक सात मंजिला और एक पाँच मंजिला दो भवन में क्षति होने की जानकारी सुरक्षा अधिकारी ने दी है ।
विष्फोट सात मंजिला भवन में हुआ । विस्फोट से सात मंजिला भवन के नजदीक रहे बैंक में भी क्षति हुई है । और उससे नजदीक सड़क पर जा रही यात्री बस को भी नुकसान हुआ है । अभी तक विस्फोट होने के कारण का पता नहीं चला है ।
ये पहली घटना नहीं है । समय समय पर बङ्गलादेश के कारखानों में कामदार के फंसने के साथ औद्योगिक दुर्घटनाएं होती रहती है । कुछ की जाँच होती है और बहुत सी घटनाओं की जाँच अबतक पूरी नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *