‘कालोमोसो’ अभियान के संयोजक थापा गिरफ्तार
काठमांडू, ८ मार्च । व्यवसायी दुर्गा प्रसाई के निर्देशन में शुरु ‘कालोमोसो’ (चेहरे पर काला लगाना) अभियान के संयोजक शम्भु थापा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बैंक तथा वित्तिय संस्था के प्रमुख और कर्मचारी के विरुद्ध प्रसाई ने अभियान का उद्घोष किया था । अभियान अन्तरगत वित्तिय संस्था के कर्मचारियों के चेहरे पर काला रंग लागाना शुरु हुआ था । इस अभियान को चारो ओर आलोचना हो रही है ।
अभियान के संयोजक थापा को जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख रामेश्वर कार्की ने कहा कि थापा को पुछतास के लिए नियन्त्रण में लिया गया है । पुलिस का कहना है कि अभियान के कारण बैंक तथा वित्तिय संस्थाओं में त्रासपूर्ण माहौल है, इसीलिए उनको गिरफ्तार करना पड़ा है । थापा के विरुद्ध अभद्र व्यवहार संबंधी कानून अन्तर्गत मुद्दा पंजीकृत करने की तैयारी है ।
गत फाल्गुन १३ गते धर्म, संस्कृति, राष्ट्र, राष्ट्रीयता और नागरिक अभियान नाम देकर व्यावसायी दुर्गा प्रसाई ने एक कार्यक्रम आयोजन किया था । उसी कार्यक्रम में प्रसाई ने बैंक तथा वित्तिय संस्था के विरुद्ध आन्दोलन का उद्घोष किया था । उसके बाद चितवन में आयोजित कार्यक्रम में शम्भु थापा ने युवाओं को ‘कालोमोसो’ पिन्टेड टिसर्ट वितरण किया था ।

