प्रधानमन्त्री दाहाल और विप्लव बीच मुलाकात
काठमांडू, २४ फागुन –
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल और नेकपा महासचिव नेत्रविक्रमचन्द विप्लव के बीच आज मुलाकात हुई है ।
प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में आज सुबह प्रधानमन्त्री दाहाल और विप्लव के बीच भेटवार्ता हुई है । विप्लव के सचिवालय ने जानकारी दी है कि इस मुलाकात में विकसित देश के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में गम्भीर चर्चाएं और समीक्षा हुई । आज की इस मुलाकात में नेकपा प्रवक्ता खड्गबहादुर विश्वकर्मा प्रकाण्ड भी शामिल थे ।
अदातल में प्रधानमन्त्री दाहाल के विरुद्ध मुद्दा दर्ता होने के बाद माओवादी घटक की निकटता बढ़ गई है । द्वन्द्वकाल समय के कुछ मुद्दों पर अदालत में प्रधानमंत्री के विरुद्ध मुद्दा दायर किया गया है । कल माओवादी घटक के ८ ओं दलों की एक बैठक हुई । बैठक के बाद दलों ने संयुक्त विज्ञप्ती जारी करते हुए संयुक्त रुप में प्रतिवाद करने की चेतावनी दी थी ।


