नेपाल को मिला अति कम विकसित देशों का कोअर्डिनेसन व्यूरो की जिम्मेदारी
काठमांडू, मार्च ८ । अति कम विकसित राष्ट्र (एलडीसी) का कोअर्डिनेसन व्युरो की जिम्मेदारी नेपाल को दी गई है । कतार की राजधानी दोहा में सम्पन्न अति कम विकिसत राष्ट्रो कि ५वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन मार्फत नेपाल को अध्यक्ष राष्ट्र के साथ कोअर्डिनेसन की जिम्मेदारी दी गई है । लेकिन औपचारिक रुप में पदीय जिम्मेवारी नहीं मिली है, एक महिने के बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ में आयोजन होेनेवाला एक समारोह के बीच औपचारिक जिम्मेदारी हस्तान्तरण होनेवाला है ।
मार्च ५ से दोहा में शुरु उक्त सम्मेलन में सहभागी होने के लिए नेपाल से उपप्रधान एवं भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ दोहा पहुँचे थे । सम्मेलन को सम्बोधन कर मन्त्री श्रेष्ठ मंगलबार रात में ही नेपाल वापस हो चुके हैं ।

