पहाडी भूभागों में बारिश और हिमपात, हवाई उडान प्रभावित
काठमांडू, ८ मार्च । आज काठमांडू घांटी के साथ अधिकांश पहाडी भूभाग मे. बारिश हो रहा है । जिसके चलते जनजीवन प्रभावित है । जल तथा मौसम विज्ञापन विभाग के अनुसार पश्चिमी वायु का प्रभाव स्वरुप यह बारिश है । विभाग के अनुसार सुदुरपश्चिम प्रदेश, कर्णाली प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और बागमती प्रदेश के पहाडी भूभाग में हल्का शारिश है, कई उच्च हिमाली जिलो में हिमपात भी जारी है ।
प्राप्त सूचना अनुसार उपल्लो मुस्ताङ लोमान्थाङ में आज सुबह से ही हिमपात जारी है । जिला सदरमुकाम जोमसोम लगायत क्षेत्र में बारिश हो रही है । विभाग के अनुसार मौसम में गडबढी होने से आन्तरिक हवाई उडान भी प्रभावित हो रहा है ।

