पपुवा न्युगिनी विरुद्ध खेल में नेपाल के आसिफ शेख ने ११० रन बनाए
काठमांडू, २५ फागुन –
आइसीसी विश्वकप लिग २ त्रिकोणात्मक एकदिवसीय श्रृखला में पपुवा न्युगिनी विरुद्ध खेल में नेपाल के आसिफ शेख ११० रन बनाकर आउट हुए हैं । आसिफ शेख के आउट होने से नेपाल का चौथा विकेट गिर गया है । आसिफ के आउट होने के साथ ही दूसरे बॉल में कप्तान रोहित पौडेल भी ३० रन बनाकर आउट हो गए हैं । अब तक नेपाल ने पाँच विकेट खो दिया है । अभी तक नेपाल ने ४० ओभर में ५ विकेट के नुकसान पर २२२ रन बना लिया है ।
इससे पहले आसिफ ने १०० बॉल में १०० रन बनाया । उन्होंने १०० बॉल में १० चौक्का और २ छक्कें के साथ पहल अन्र्तराष्ट्रीय शतक पूरा किया है । ये उनका पहला अन्र्तराष्ट्रीय एक दिवसीय शतक भी है । उन्होंने अपने अन्र्तराष्ट्रीय एकदिवसीय खेल में एक हजार रन पूरे कर लिए है ।


