Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं जनता का राष्ट्रपति बनकर जनता के लिए काम करुँगा – सुवासचन्द्र नेम्वाङ

 

 

काठमांडू, २५ फागुन –

 

 

 

 

 

 

नेकपा एमाले से राष्ट्रपति के उम्मीदवार सुवासचन्द्र नेम्वाङ ने कहा कि – देश और जनता के सामने बहुत सी चुनौतियां है इसलिए हम सभी का एक साथ होना जरुरी है ।
वृहस्पतिवार संसद भवन में राष्ट्रपति के लिए मतदान करने के बाद सञ्चारकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने प्रतिवद्धता जताते हुए कहा कि यदि मैं राष्ट्रपति में निर्वाचित होता हूँ तो मैं जनता का राष्ट्रपति बनकर जनता के लिए काम करुँगा ।
उन्होंने राष्ट्रपति के सवारीमा विवाद के बारे में भी बात कही और कहा कि सवारी में जब भी निकले तो जनता को यह अनुभुति हो कि उनके परिवार का कोई सदस्य आया है । इसी संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि देश की परिस्थिति बहुत कठीन है । हम सभी को एकजूट होकर आना होगा ।
उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रपति निर्वाचन को लेकर मैं एकदम उत्साहीत हूँ । विगत की बातों को ध्यान में रखते हुए नए व्यवस्था को अपनाना होगा । नये व्यवस्था के अनुसार अब आम जनता में से लोग राष्ट्रपति बनते हैं । इसलिए अब जनता के बालक और बालिका राष्ट्रपति बनकर एक साथ काम करेंगे । इसलिए मैं राष्ट्रपति होने के बाद जनता के राष्ट्रपति के रुप में काम करुँगा । जनता का राष्ट्रपति बनकर जनता का काम करना ही मेरा काम है । जनता अपने परिवार के सदस्य के जैसे राष्ट्रपति को माने । एसा सहज महसूस होगी जब राष्ट्रपति की सवारी होगी ।
देश और जनता के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं जिसके लिए सभी दलों को मिलकर काम करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com