Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मजदूर किसान पार्टी (नेमकिपा) द्वारा राष्ट्रपति निर्वाचन में सहभागी नहीं होने का निर्णय

 

काठमडू, २५ फागुन –

 

 

नेपाल मजदूर किसान पार्टी (नेमकिपा)ने राष्ट्रपति निर्वाचन में सहभागी नहीं होने का निर्णय किया है । वृहस्पतिवार को हुई पार्टी के केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में निर्वाचन में भाग नहीं लेने का निर्णय किया गया है ।
राष्ट्रीय एवम अन्तर्राष्ट्रीय विषय में नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले के दृष्टिकोण में तात्विक अन्तर नहीं होने का निष्कर्ष निकालते हुए राष्ट्रपति निर्वाचन में भाग नहीं लेने का निर्णय किया है । यह जानकारी सचिव प्रेम सुवाल ने दी है । नेमकिपा का प्रतिनिधि सभा में एक और बागमती प्रदेश में तीन सांसद है ।
इससे पहले राप्रपा ने भी राष्ट्रपति निर्वाचन में भाग नहीं लेने का निर्णय किया था । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने अभी तक राष्ट्रपति में किसे मतदान करेंगे निर्णय नहीं किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *