Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीर अस्पताल से ५ नर्स को सेवा से हटाया गया

 

काठमांडू, ३० फागुन –

 

 

 

 

वीर अस्पताल ने अपने पाँच स्टाफ नर्स को सेवा से हटा दिया है । सेवा से हटने वालों में पाँच तह में कार्यरत सुशीला ढ़काल, शान्ति लम्साल, सम्झना श्रेष्ठ, जमुना सिटौला और ओमदेवी पुन हैं ।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल में बिना किसी जानकारी के ही उन पाँचों ने छुट्टी ले ली और सूचना प्रकाशित करने के बावजूद सम्पर्क में नहीं आने के बाद उन सभी पर प्रक्रिया पहुँचाकर सेवा से हटा दिया है । अस्पताल के अनुसार ढ़काल २०७६ फागुन १५, लम्साल ०७५ असार २२ गते, श्रेष्ठ ०७६ असोज १ गते, सिटौला ०७४ चैत १ गते और पुन ०७५ पुस १३ गते को बिना जानकारी के ही सम्पर्क विहीन थे । पाँचों के नाम में ३० दिन के भीतर सम्पर्क में आने की सूचना जारी करके हाजिर होने की बात कही लेकिन सूचना जारी होने के बाद भी सम्पर्क में नहीं आने के बाद सेवा से हटाने की जानकारी अस्पताल ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *