Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभी की टीम सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है – संदीप लामिछाने

 

काठमांडू, ३० फागुन –

 

स्पिनर सन्दीप लामिछान ने कहा कि नेपाली टोली सम्भाले के बाद टोली सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है और यही टोली जिम्बाबे यात्रा करेगी, का भी विश्वास व्यक्त किया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन विश्व विद्यालय के क्रिकेट मैदान में सोमवार को सम्पन्न हुए खेल के बाद पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेपाली टोली के स्पिनर लामिछाने ने कहा कि अभी की टीम सकारात्मक तरिके से आगे बढ़ रही है । कुछ समय पहले नेपाली टोली कठीन अवस्था में थी लेकिन नये प्रशिक्षक के आगमन से टोली ने एक नई गति ली है । इस टोली में अच्छी तालमेल है खिलाड़ी के बीच सो आने वाले दिन में नेपाली क्रिकेट और निखर कर आऐंगे ।
सन्दीप सोमवार को हुई खेल में ५ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी घोषित हुए । इसी तरह स्पिनर ललित नारायण राजवंशी ने कहा कि सन्दीप सम्मिलित टोली में दो स्पिनरों के बीच काम करने और रन रोकने की रणनीति में तालमेल बनाकर खेलना सहज हुआ है । उन्होंने कहा प्रशिक्षक की रणनीति अनुसार खेल पाए हैं ।
नेपाल के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर जीत दिलाने वाले ओपनर आसिफ शेख ने भी बताया कि सहज बॉल को खेलने और कठीन बॉल का सामना मात्र करन की रणनीति के बाद भी परिस्थिति अनुसार खेलते हुए पिएनजी बिरुद्ध सहज सफलता मिली है । ओपनिङ के रुप में मैदान में उतरते हुए यह मानसिकता रहती है कि ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना है और टिम के मनोबल को उच्च बनाए रखना है । प्रशिक्षक की रणनीति अनुसार खेलने में वो सफल रहे की प्रतिक्रिया उन्होने दी । लिग–२ के अन्तर्गत अब नेपाल का अन्तिम खेल युएई के साथ गुरुवार को होगा । उससे पहले बुधवार युएई और पिएनजी के बीच खेल होने की तालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed