अलवर निवासी ममता शर्मा ‘अंचल’ की कविता संग्रह “बारिश …उम्मीदों की ” नेपाल में लोकार्पण
अलवर।
नेपाल में 17मार्च को नेपाल -भारत साहित्य महोत्सव विराटनगर, नेपाल में आयोजित अलवर निवासी ममता शर्मा ‘अंचल’ को सम्मानित किया गया । ये महोत्सव राम जानकी मंदिर , विराट नगर (नेपाल) में आयोजित किया गया। कवियित्री ममता शर्मा ‘ अंचल’ ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित काव्य संग्रह “बारिश …उम्मीदों की ” का प्रमुख अतिथि भूतपूर्व प्रदेश प्रमुख (गवर्नर) कोसी प्रदेश , नेपाल के श्री गोविंद सुब्बा जी, विशिष्ट अतिथि विराटनगर ,नेपाल के महानगर प्रमुख (मेयर) श्री नागेश कोइराला जी एवं भारत-नेपाल से आये विद्वज्जन द्वारा लोकार्पण किया गया।” बारिश…उम्मीदों की” काव्यसंग्रह से पहले इनकी दो किताबे एक “ओ मेरे मन…” ग़ज़ल संग्रह प्रकाशित हो चुका है जिसका लोकार्पण राजस्थान के महामहीम राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी द्वारा राजभवन , जयपुर में किया गया था । दूसरी पुस्तक “रे मन… चल सपनों के गाँव” काव्यसंग्रह का लोकार्पण मेरठ इंटरनेशनल फेस्टिवल में कई देशों के विद्वज्जन द्वारा किया गया था।
कवियित्री ममता शर्मा को अभी हाल में ही महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा परिवार की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं दी ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा अलवर की कवियित्री ममता शर्मा अंचल को अपनी काव्य रचनाओं के लिए देश भर की कई साहित्यिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।



