सुरखेत के लिए उडे बुद्ध एयर का इमरजैंसी लैन्डिंग
काठमाडौँ ।

काठमाडौं से सुर्खेत के लिए उडे बुद्ध एयर के जहाज में समस्या दिखने के बाद १५ माइल उडान के बाद वापस काठमान्डू आ गया है। बुद्ध एयर के एटीआर ७२ जहाज के इन्डिकेसन में समस्या आने के बाद सिमरा के आकाश से वापस लौटाने की जानकारी क्यान के प्रवक्ता जग्गनाथ निरौला ने दी है ।
जहाज सकुशल त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में लैंड किया गया है । जहाज के सुरक्षित अवतरण के बाद प्राविधिक टोली जाँच करने की जानकारी बुद्ध एयर ने दी है। जहाज में ६२ यात्री थे ।

