Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए पहल करुँगा –नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति यादव

 

काठमांडू, ४ चैत –

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव ने कहा है कि वो राष्ट्रीय एकता को मजबूत और प्रवर्द्धन का कार्य करेंगे ।

शुक्रवार उपराष्ट्रपति पद में निर्वाचित होने के बाद सञ्चारकर्मी से बातचीत करते हुए कहा कि देश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए ही वो काम करेंगे । आगे उन्होंने कहा कि –राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने , प्रवद्र्धन करने में मेरी इमानदारिता पूर्वक भूमिका रहेगी । देश समृद्ध रुप में आगे बढ़े । शान्ति प्रक्रिया के लिए जो काम होते रहे हैं उसके निष्कर्ष में पहुँचना बांकी है । उसे निष्कर्ष में पहुँचाने के लिए भी मेरी ओर से प्रयास होगी । उन्होंने कहा कि –हमारे क्षेत्र की जनता के मत के कारण ही मैं आज यहाँ तक आया हूँ । अपने क्षेत्र के लोगों के साथ ही मैं देश के सम्पूर्ण जनता तथा सांसदों के प्रति के हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *