Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाली में टैक्टर दुर्घटना, २ की मौत, २८ घायल

 

कैलाली, २१ मार्च । जोशीपुर गांवपालिका–७ स्थित हजारीबारा में सोमबार रात हुई टैक्टर दुर्घटना में २ की मौत हो गई है । घटना में २८ व्यक्ति घायल हो गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार से१त ८८७० नम्बर की टैक्टर दुर्घटना होने से भजन नगरपालिका–९ के स्थायी निवासी १५ वर्षीया साहना चौधरी और ४६ वर्षीया दिलरानी चौधरी की मृत्यु हुई है । टैक्टर में जोशीपुर स्थित एक घर में आयोजित भोज में सहभागी लोग थे । टैक्टर चालक सुरज चौधरी लापत्ता हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) कुलदीप चन्द कहा कि दुर्घटना में वे लोग गम्भीर घायल हो गए थे, उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है । उनके अनुसार दुर्घटना में भजनी नगरपालिका निवासी १६ लोग घायल हो गए है, उन लोगों का उपचार घोडाघोडी अस्पताल में हो रह है । इसीतरह घायल अन्य १२ लोगों की उपचार बर्दगोरिया अस्पताल में हो रहा है । घायल सभी खतरे से मुक्त हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *