Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर स्थित राराब कैम्पस में नेविसंघ के यादव विजयी

 

काठमांडू, २१ मार्च । जनकपुरधाम स्थित रामस्वरुप रामसागर बहुमुखी कैम्पस में सम्पन्न स्ववियु चुनाव में नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) के उम्मीदवार मनिष कुमार यादव विजयी हो गए हैं । विजयी यादव ने १ हजार १ सौ ४८ मत प्राप्त किया है । उनके निकटम प्रतिद्वन्द्वी लोकतान्त्रिक विद्यार्थी संघ के उम्मीदवार प्रशान्त झा ने ७ सौ १५ मत प्राप्त किया है । तीसरे स्थान में रहे पाँच दलीय गठबंधन के उम्मीदवार गौतम यादव ने ३ सौ ८३, विद्यार्थी जनमत संघ के उम्मीदवार मो. इजाज मोसिन ने १ सौ ६७ मत प्राप्त किया है ।
२१ सदस्यीय स्ववियु कार्य समिति के लिए सभापति पद में ६ उम्मीदवार थे और कूल उम्मीदवार ८८ थे । स्ववियु कार्य समिति में प्रत्यक्ष चुनाव से ११ और समानुपातिक मत से १० विजयी हुए हैं । प्राप्त मत परिणाम अनुसार सचिव पद में करण साह ९ सौ २६ मत प्राप्त कर विजयी हैं, साह लोकतान्त्रिक विद्यार्थी संघ में आवद्ध हैं । कोषाध्यक्ष में नेविसंघ के राकेश कुमार सिंह ९ सौ ९८ मत से विजयी हुए हैं । इसतरह सदस्य में नेविसंघ के रोशन कर्ण, सोनु झा, मुन्ना कुमार प्रधान, जितेन्द्र यादव, विकास कुमार साह, नवीन कुसियैत, दीपेन्द्र महतो निर्वाचित हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *