Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्डनबर्ग के रिपोर्ट के बाद जैक डोर्सी ने गुमाए ५२ करोड अमेरिकी डॉलर

 

काठमांडू, ११ चैत

अमेरिकी लगानी कर्ता समूह हिन्डनबर्ग के रिसर्च ने पिछले दिनों मोबाइल भुक्तानी सेवाप्रदायक ब्लक इङ्क विरुद्ध गुरुवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित किया है ।
सहसंस्थापक जैक डोर्सी द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक ने फेक प्रयोगकर्ताओं की संख्या दिखाकर तथा विभिन्न धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया है । हिन्डनबग द्वारा इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने के बाद डोर्सी के शेयर में गुरुवार करीब २२ प्रतिशत घटा है ।
हिन्डनबर्ग के रिपार्ट के बाद ज्याक डोर्सी की सम्पत्ति में पहली बार एक ही दिन में ५२ करोड ६० लाख अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ है । ब्लुमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अरबपति सूची अनुसार उनकी कुल सम्पत्ति ११ प्रतिशत से घटकर ४.४ अरब अमेरिकी डॉलर पहुँच गई है ।
हिन्डनबर्ग ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक ने अपने उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा–चढ़ाकर दिखाया है । कंपनी के स्टॉक्स में मौलिक आधार पर विशुद्ध रूप से ६५ प्रतिशत से ७५ प्रतिशत की गिरावट आ सकती है । हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह शॉर्ट–सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद गुरुवार को ब्लॉक के शेयर २२ प्रतिशत तक गिर गए है और १५ प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए । जैक डोर्सी ट्विटर के भी सहसंस्थापक हैं । फिलहाल उनकी अधिकांश व्यक्तिगत संपत्ति ब्लॉक से जुड़ी हुई है । ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स का अनुमान है कि फर्म में उनकी हिस्सेदारी ३ विलियन डॉलर है । वहीं अब एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में उनकी करीब ३८८ मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है ।
कुछ ही दिनों पहले की बात है जब हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने से भारत के उद्योगपति गौतम अडानी जो कि विश्व के चौथे नंबर के धनी थे अभी वो २१वें स्थान पर पहुँच गए हैं ।

यह भी पढें   नेपाल में खाद्य तेल और वनस्पति घी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com