लोग क्या कहेंगे, फिक्र मत कर । अपने कर्म पर यकीं कर, बस चलते चल : रुपा झा
रुपा झा
कुछ सोच मत, बस चलते चल
अपने कर्म पथ पर बढ़ते चल
नित नवीन तुझे दर्द मिलेंगे
उसको तू स्वीकार कर
रख भरोसा कर्म पर अपना
सपनों को साकार कर
कुछ सोच मत ,बस चलते चल
अपने कर्म पथ पर बढ़ते चल
बाधा विघ्न बहुत आएँगे
संकट को तुम ललकार कर
दुर्लभ को सुलभ कर मानव
जीवन को साकार कर
कुछ सोच मत बस चलते चल
अपने कर्म पथ पर बढ़ते चल
लोग क्या कहेंगे, फिक्र मत कर
अपने कर्म पर यकीं कर
अपनी मेहनत पर हमेशा
हे मानव तुम गर्व कर
कुछ सोच मत ,बस चलते चल
अपने कर्म पथ पर बढ़ते चल
बदल डाल इतिहास के पन्ने
अपना नाम उजागर कर
मिलेगा अवश्य कर्मों का फल
बस सफलता का इंतजार कर
कुछ सोच मत ,बस चलते चल
अपने कर्म पथ पर बढ़ते चल
विराटनगर नेपाल


