आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को अकेले ही चुनावी प्रतिस्पर्धा करना होगाः थापा

काठमांडू, २५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगन थापा ने कहा है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को अकेले ही चुनावी प्रतिस्पर्धा में सहभागी होना चाहिए । उनका कहा कि कांग्रेस को इसतरह मजबूत बनाना होगा कि आगामी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करना ना पड़े ।
कांग्रेस क्षेत्रीय समिति द्वारा भैरहवा में आज शनिबार आयोजित एक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महामन्त्री थापा ने कहा– ‘अब नेपाली कांग्रेस को ग्रासरुढ से ही मजबूत बनाना होगा, ०८४ साल में जितने भी मोर्चा बने, कांग्रेस अकेले को १६५ निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारी देना चाहिए । कांग्रेस के पास ८ लाख सदस्य हैं, ३०० से अधिक स्थानीय सरकार में नेतृत्व दे रही है, ऐसी पार्टी से आबद्ध मतदाताओं को आगामी चुनाव में अन्य किसी भी पार्टी को मत देना न पड़े ।’

