Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थ जगत में सरकार की सकारात्मक हस्तक्षेप आवश्यक हैः श्रेष्ठ

 
नारायणकाजी श्रेष्ठ, फाइल तस्वीर

काठमांडू, २५ मार्च । उपप्रधानमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि अर्थजगत संकटपूर्ण परिस्थिति में है, इसमें सरकार की ओर से सकारात्मक हस्तक्षेप की जरुरत है । ललितपुर चेम्बर ऑफ कमर्स द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । मन्त्री श्रेष्ठ का कहना है कि अर्थतन्त्र सुधार के लिए सरकार गम्भीर है ।
मन्त्री श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि एक–दो दिनों में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन होनेवाला है, उसके बाद सरकार प्रभावकारी हस्तक्षेप की तैयारी में है । उन्होंने कहा– ‘अब एक–दो दिनों में मन्त्रिपरषद् को पूर्णता प्राप्त होनेवाला है, उसके बाद हम लोग इसके संबंध में आवश्यक परमार्श करेंगे, सभी संस्था, निकाय और सरोकार रखनेवाले व्यक्तियों के साथ मिलकर प्रभावकारी कदम उठानेवाले हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *