एनपीएल के तीसरे संस्करण के लिए निलामी, लुम्बिनी लायंस ने ४४ लाख तथा काठमांडू गोर्खाज ने १७ लाख रुपये किए खर्च
काठमांडू, आषाढ़ २३ –नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तीसरे संस्करण के लिए सोमवार को निलामी हुई है । नेपाल क्रिकेट संघ (कैन) ने तीसरे संस्करण के सिद्धार्थ बैंक एनपीएल में खेलने वाले खिलाडि़यों की निलामी में १५५ खिलाडि़यों को चुना था । सोमवार को हुई निलामी में आठ फ्रैंचाइजी ने ५२ खिलाडि़यों को खरीदा है ।
निलामी में जनकपुर बोल्ट्स ने आठ, विराटनगर किंग्स और काठमांडू गोर्खाज ने सात–सात तथा चितवन राइनोज, पोखरा एवेन्जर्स, सुदूरपश्चिम रोयल्स, कर्णाली याक्स और लुम्बिनी लायन्स ने ६–६ खिलाडि़यों को अनुबंधित किया है ।
निलामी में लुम्बिनी लायन्स ने सर्वाधिक ४४ लाख तथा काठमांडू गोर्खाज ने सबसे कम १७ लाख रुपये खर्च किए ।
इससे पहले, पहले और दूसरे संस्करण में जनकपुर बोल्ट्स के मार्की रहे आशिफ शेख को फ्रैंचाइजी ने उच्च मूल्य २० लाख में खरीदा है । आशिफ के लिए चितवन राइनोज के अलावे सभी टीम ने बोली लगाई थी । लक्की ‘ड्रो’के द्वारा आशिफ लुम्बिनी लायन्स में आए हैं ।
निलामी के कैटेगरी ‘ए’ से रुपेशकुमार सिंह, तृतराज दास, विवेककुमार यादव और अर्जुन घर्ती क्षेत्री के लिए अधिकतम मूल्य १५ लाख रुपये की बोली लगाई गई थी । इसी तरह कैटेगरी ‘बी’ में किशोर महतो, शुभ कंसकार और दीपक बोहरा के लिए अधिकतम मूल्य १० लाख रुपये की बोली लगाई गई थी ।
कौन खिलाड़ी किस टीम में हुए शामिल ?
चितवन राइनोज
१. विपीन रावल –२ लाख
२. अशोक धामी – २ लाख
३. मौसम ढकाल – ३ लाख
४. गौतम केसी – २ लाख
५. विवेककुमार यादव – १५ लाख
६. सलाहुद्धिन खान – २ लाख
लुम्बिनी लायन्स
१. अरनिको यादव– २ लाख
२. दुर्गेश गुप्ता –५ लाख
३. आशिफ शेख –२० लाख
४. किशोर महतो –१० लाख
५. आकाश त्रिपाठी –५ लाख
६. अजय चौहान – २ लाख
सुदूरपश्चिम रोयल्स
१. सचिन भट्ट– २ लाख
२. आयुब चन्द– २ लाख
३. अनिल खरेल– ५ लाख
४. दीपक बोहरा –१० लाख
५. मिलन बोहरा –५ लाख
६. टेक रावल – २ लाख
विराटनगर किंग्स
१. सुजन थपलिया– ४ लाख २५ हजार
२. अपराजित पौडेल– २ लाख
३. प्रतीक श्रेष्ठ – २ लाख
४. रुपेशकुमार सिंह –१५ लाख
५. नरेन साउद –५ लाख
६. इमरान शेख –२ लाख
७. दिलसाद अलि – ५ लाख
काठमाण्डू गोर्खाज
१. प्रसिद्ध जैशी – २ लाख
२. दयानन्द मण्डल – २ लाख
३. सोनु देवकोटा – २ लाख
४. कृष्ण पौडेल – २ लाख
५. शाहिल पटेल – ५ लाख
६. देव शाह – २ लाख
७. शुयान्सु कोइराला – २ लाख
जनकपुर बोल्ट्स
१. सन्तोष कार्की – ३ लाख
२. रित गौतम – ४ लाख २५ हजार
३. आयुतोष पाण्डे – २ लाख
४. विशाल सुस्लिङ – २ लाख
५. अभिशेक तिवारी –५ लाख
६. विशालकुमार पटेल –५ लाख
७. तृतराज दास– १५ लाख
८. अमरसिंह रौटेला – ५ लाख
कर्णाली याक्स
१. सूर्य तामाङ – २ लाख
२. विपीनप्रसाद शर्मा – ५ लाख
३. शुभ कंशाकार –१० लाख
४. सचिन शर्मा –२ लाख
५. दीपेन्द्र रावल – ५ लाख
६. दिवान पुन –२ लाख
पोखरा एवेंजर्स
१. विवेक रानामगर– २ लाख ७५ हजार
२. सन्नि विक– २ लाख
३. सुदीप अर्याल– ३ लाख
४. अर्जुन घर्ती – १५ लाख
५. प्रतिक पोखरेल – २ लाख
६. विपीन आचार्य – २ लाख


