साम्प्रदायिक नारे लगाने से किसी भी समस्या का समाधभान होनेवाला नहीं हैः ओली

काठमांडू, २५ मार्च । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि साम्प्रदायिक नारे लगाने से किसी भी समस्या का समाधान होनेवाला नहीं है । एमाले संबंद्ध जनवर्गीय संगठन रिटर्नी फेडरेसन नेपाल की प्रथम अधिवेशन को उद्घाटन करते हुए शनिबार अध्यक्ष ओली ने कहा कि देश में साम्प्रदायिकता की भविष्य नहीं है, अगर कोई नारे लगाते हैं तो उनका कोई भी भविष्य नहीं है ।
विदेश में रोजगारी कर नेपाल वापस होनेवालों की संगठित समूह रिटर्नी फेडरेशन है । अध्यक्ष ओली ने कहा कि इस समूह में आबद्ध व्यक्तियों के पास ज्ञान, सीप, क्षमता और कुछ करने की प्रतिबद्धता होती है, इसीलिए फेडरेशन को देश निर्माण में लगाना होगा । अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘साम्प्रदायिक नारे लगाने से कुछ होनेवाला नहीं है, यह बात रिटर्नी फेडरेसन को पता है, हम लोग पूर्व के हैं या पश्चिम के, उत्तर के हों वा दक्षिण के, निर्माण कार्य में संलग्न हैं या उत्पादनमुलक कार्य में, अब संगठित और सामूहिक रुप से आगे बढ़ना होगा ।’
अध्यक्ष ओली ने कहा कि व्यक्तिगत आर्थिक उन्नति और परिवर्तन के लिए ही नहीं, गांव, समाज और देश की आर्थिक स्थिति सुधार के लिए भी काम करना होगा ।

