Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा के उत्साह के लिए खेल जरुरी : प्रभु साह

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के कटहरिया नगरपालिका में बौद्धि माई युवा क्लव द्वारा शनिवार को कटहरिया प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2079सीजन एक का उद्घाटन आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में प्रभु साह ने कहा कि रौतहट जिला के पत्रकार तथा जन प्रतिनिधि के बीच एक आपस में मैत्रीपूर्ण खेल से कटहरिया का गौरव बढा है। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि पत्रकार तथा नेताओं के बीच मेल नहीं होता है लेकिन कटहरिया में आयोजित क्रिकेट खेल ने इस मिथ्या को झूठला दिया है। प्रभु साह ने कहा कि युवा वर्ग के लिए खेल जरुरी है। इससे शरीर स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि इस समय नेपाल देश संकट की अवस्था में है। खिलाड़ियों की तरह ही नेता का इमानदार बनने की जरूरत है। कटहरिया की छोटी टीम ने जो किया है। यह प्रशंसनीय है।
उद्घाटन कार्यक्रम में आम जनता पार्टी के उप महासचिव कुंदन कुशवाहा, त्रिभुबन साह, दलित मोर्चा के नेता चन्देश्वर बैठा, केन्द्रीय सदस्य नरेश साह तुरहा, रौतहट जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पटेल, मौलापुर पुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह, देवाही गोनाही नगरपालिका के मेयर प्रेम लाल साह कानू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   बालेन से मधेश की उम्मीदें : कंचना झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *