Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन नहीं जा रहे लुम्बिनी

 

काठमांडू, बैशाख १७ – बुद्ध जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार लुम्बिनी में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में सहभागी होने की योजना से प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) साह एकाएक पीछे हट गए हैं ।
लुम्बिनी विकास कोष ने जानकारी दी है कि प्रमुख अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री बालेन का उक्त कार्यक्रम में सहभागी होना तय था , लेकिन बुधवार अचानक यह खबर आई कि वो सहभागी नहीं हो सकते हैं ।
कोष के सदस्य श्याम रोक्का के अनुसार व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री बालेन बुद्ध जयन्ती समारोह में सहभागी नहीं हो रहे हैं । प्रधानमंत्री बालेन के प्रेस विज्ञ दीपा दाहाल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री लुम्बिनी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे ।
प्रधानमंत्री के शामिल नहीं होने के बाद कोष ने बताया कि सभामुख डोलप्रसाद अर्याल को प्रमुख अतिथि बनाया गया है । सभामुख के स्वकीय सचिव नवराज पाण्डे के अनुसार सभामुख अर्याल आज ही लुम्बिनी पहुँचेंगे ।
प्रधानमंत्री बालेन की व्यस्तता को दिखाकर कार्यक्रम में सहभागी नहीं होने को लेकर निकट स्रोत का कहना कि कोष के उपाध्यक्ष ल्हारक्याल लामा के साथ मंच ‘शेयर’ नहीं करना चाहते हैं इसलिए कार्यक्रम में नहीं जाने का निर्णय लिया है । लामा विगत से ही विवाद में फंसे हुए हैं ।
स्रोत के अनुसार उक्त कार्यक्रम मे सहभागी होने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल भी इच्छुक थे । लेकिन कोष प्रधानमंत्री बालेन साह को ही लाना चाहते थे जिसके कारण राष्ट्रपति प्राथमिकता में नहीं आए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com