सन्दीप लामिछाने के विरुद्ध मुद्दें की पेशी आज
काठमांडू, १३ चैत
नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टोली के पूर्व कप्तान सन्दीप लामिछाने के विरुद्ध लगे बलात्कार के आरोप के सम्बन्ध में जो मुद्दा डाला गया है । आज उसकी पेशी तय की गई है ।
यदि किसी पक्ष ने आज स्थगित नहीं किया तो उस अवस्था में आज सुनुवाइ की सम्भावना है । गत भादव के महीने में सन्दीप के विरुद्ध बलात्कार का आरा्प लगाकर मुद्धा डाला गया था । उस समय संदीप विदेश में था । एक महीने के बाद संदीप नेपाल आए जहाँ उन्हें त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से गिरफ्तार किया गया था ।
काठमांडू जिला अदालत ने मुद्दा पुर्पक्ष के लिए संदीप को जेल में भेज दिया था । बाद में सन्दीप को पाटन उच्च अदालत ने सशर्त २० लाख रुपया जमानत में छोड़ने का आदेश दिया था ।


