मोटरसाईकल की ठोकर से पैदल यात्री की मृत्यु
काठमांडू, १३ चैत
काठमांडू के शंखरापुर नगरपालिका–१, नाङ्लेभारे में मोटरसाइकल के ठोकर से पैदल यात्री ४२ वर्षीय रामबहादुर तामाङ की मृत्यु हो गई है । उपचार के क्रम में महाराजगन्ज स्थित त्रिवि शिक्षण अस्पताल में बीति रात सवा ९ बजे मृत्यु होने की बात की जानकारी प्रहरी ने दी है । मोटरसाइकल चालक शंखरापुर–३ का १५ वर्षीय राजेन्द्र तामाङ का शंखरापुर अस्पताल में उपचार हो रहा है ।
जरसिंह पौवा से मेलम्ची की ओर जा रही बा४५प ५४४१ नम्बर की मोटरसाइकल कल शाम करीब सवा ५ बजे पैदल यात्री को ठोकर लगी । मोटर साईकिल संभल नहीं पाई और पलट गई । चोट चालक और पैदल यात्री दोनों को लगी थी । दोनों का ही उपचार किया जा रहा था जहाँ उपचार के ही क्रम में पैदल यात्री ४२ वर्षीय रामबहादुर तामाङ की मृत्यु हो गई ।


