मानहानि के मुद्दे में राहुल की सांसद सदस्यता रद्द, देशभर में प्रदर्शन
काठमांडू, १३ चैत
राहुल गाँधी का नाम अभी चर्चा में है । फिलहाल राहल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है । अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा दिए गए बंगले को खाली करने का नोटिस दिया गया है । समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है ।
ऐसे कांग्रेस के नेताओं ने काफी हंगामा किया है राहुल को सासंद सदस्यता से हटाने तथा आवास खाली कराने को लेकर ।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब पूर्व सांसद हो गए हैं । २००४ में अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें १२, तुगलक लेन वाला बंगला दिया गया था । नोटिस के अनुसार, राहुल गांधी को २२ अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा ।
गुजरात की सूरत कोर्ट ने ’मोदी’ सरनेम को लेकर की राहुल गाँधी ने जो टिप्पणी की थी उसके संबंध में २०१९ में उनपर मानहानि का मुद्दा दायर किया गया था । इस मामले में राहुल गांधी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी । इसी मामले के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिन गई है और अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ वर्षों तक चुनाव भी नहीं लड़ सकते हैं । जनप्रतिनिधित्व कानून के अनुसार, जेल से रिहा होने के छह साल बाद तक भी वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ।
राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को सदन से लेकर सड़क तक प्रतिवाद किया था । वहीं ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने काले कपड़े पहनकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।


