Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बड़ी संख्या में चैती छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य का अर्घ्य दिया

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के गंगासागर, धनुष सागर, दूधमती नदी सहित अन्य सरोवरों में चैती छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य का संध्या अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पूरे सजसंवर कर छठ घाट पर गये। सभी घाटो पर रोशनी तथा सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। गंगासागर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता सचिव राम चंद्र पंजियार ने कहा है दिन प्रतिदिन चैती ब्रती की संख्या बढ रही है। आज से 20साल पहले दस वीस छठ ब्रती ही चैती छठ करते थे। आज कार्तिक माह की छठ की तहर गंगा सागर का घाट छठ ब्रती से भरा है। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह घाटो पर सफाई की व्यापक बंदोबस्त किए है।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *