Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में बढ रहेधर्मान्तरण चिंता का बिषय : केतकर

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में बढ रहे धर्मान्तरण चिंता का बिषय हैं। विश्व का एक मात्र हिन्दू राष्ट्र भी विश्व पटल से गायब हो गया। उपयुक्त बातें भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कान्त केतकर ने गोपाल सेवा समिति सभागार जनकपुरधाम में आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम पर ईसाई मिशनरियों एन. जी. ओ. के माध्यम से धर्मान्तरण करवा रहे हैं। वही मुश्लिम भी लव जिहाद धर्मान्तरण में जुटे हैं। यूरोप तथा अमरीका के डॉलर तथा अरव देशो की पैसो से नेपाल में बड़ी संख्या में मदरसे तथा चर्च निर्माण हो रहे है। सबसे अधिक मदरसे तथा मस्जिद भारत सीमा पर बने हैं जो भारत के लिए भी चिंता का बिषय हैं। सूर्य कांत चेतकर ने कहा कि आज भारत के नार्थ इस्ट जहां 1960में 80प्रतिशत हिन्दू थे आज आठ से दस फीसदी हैं। केरल, पश्चिम बंगाल में बड़ी तेजी से मुश्लिम आबादी बढी है। आने बाले बर्षों में आधा से अधिक मुश्लिम आबादी होने पर 2050तक गजवे हिन्द का सपना पूरा हो जाएगा। भारत मुश्लिम राष्ट्र बन जाएगा। इसलिए नेपाल तथा भारत के हिन्दू को सचेष्ट रहने की आवश्यकता है। नेपाल रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कमाण्डर भूषण देवान,केन्द्रीय सदस्य निर्मला राजे, नेपाल रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद हरिश्चंद्र साह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री कल्पना पांडेय राष्ट्रीय प्रवक्ता नवराज लम्साल, मधेश प्रदेश संरक्षक प्रकाश चंद्र साह बरिष्ठ उपाध्यक्ष युगल कांत चौधरी आदि उपस्थित थे। रविवार को भारत मंच के संयोजक सूर्य कांत केतकर के साथ आए भारत-नेपाल रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार कोगंगा आरती में भाग लिए। जानकी मंदिर में पूजा की। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने अंगवस्त्र तथा पाग से सम्मानित किया। मधेश प्रदेश के अर्थ मंत्री संजय कुमार यादव से भी मुलाकात किए।

यह भी पढें   कोलंबिया भूकंप : मलबे में चल रही जिंदगी की तलाश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com