बिराटनगर में नोबेल साकोस साहित्य संस्था का मासिक रचना कार्यक्रम सम्पन्न
हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । बिराटनगर के लेखनाथ वाचनालय सभाहाल में नोबेल साकोस साहित्य संस्था के द्वारा आयोजित मासिक रचना कार्यक्रम संस्था के बिराटनगर शाखा अध्यक्ष सबिना श्रेष्ठ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । संचालन संस्था की सह सचिव सुजाता राई ने की । इस मौके पर झोराहाट नाट्य समूह का अध्यक्ष भरत गुरागाई , साहित्यकार देवी पंथी , राधिका पंथी , साहित्यकार हरि कट्टेल , समिक्षक भवानी पोखरेल ,लक्ष्मी युग्मी , शारदा कार्की , मंजू घिमिरे दहाल ,किस्मत खातिवाडा ,आकृति राई ,आज्ञा राई ,स्वास्तिका राई ,प्रतिक श्रेष्ठ ,ऋषि तिवारी ,भूपाल अधिकारी ,गोपाल निर्भीक ,बिष्णु दहाल ,कुमार श्रेष्ठ , हरि वराल आदि कवि साहित्यकार व अन्य ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । इस मौके पर भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष वरुण मिश्रा भी मौजूद थे । कार्यक्रम में नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में सक्रिय रही लक्ष्मी युग्मी को साहित्यकार देवी पं
थी , राधिका पंथी व अन्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह दे सम्मानित भी किया ।

