Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार और दिशाहिनता ही सरकार की उपलब्धीः पन्त

 
रघुजी पन्त, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ६ अप्रील । नेकपा एमाले के सांसद् तथा पूर्व मन्त्री रघुजी पन्त ने कहा है कि नव निमिर्त सरकार ने १०० दिन पूरा की है और भ्रष्टाचार और दिशाहिनता ही सरकार की उपलब्धी है । आज आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । नेता पन्त ने कहा– ‘सरकार ने १०० दिन पूरा की है और इसकी उपलब्धी भ्रष्टाचार है, दिशाहिनता है, अन्यौलता है । प्रधानमन्त्री खूद को पता नहीं है कि वह देश को किधर ले जा रहे हैं ।’
नेता पन्त ने कहा कि सरकार ने १०० दिनों की उपलब्धी के नाम में जो कुछ सार्वजनिक किया है, उसमें कुछ भी नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘३७ सूत्रीय उपलब्धी पढ़ने से कुछ भी पता नहीं चलता, वहां सिर्फ निर्देशन की बात है, न तो किसानों की समस्या वहां है, न तो देश की गम्भीर परिस्थिति के संबंध में कुछ है, न तो भीजन है न तो कर्म ।’ उनका दावा है कि सरकार की १०० दिना उपलब्धीहीन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com