जनकपुरधाम के मेयर तथा उप मेयर में बैचारिक मत भेद शुरू

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह तथा उप मेयर किशोरी साह के बीच मतभेद शुरू हो गया है।उप मेयर किशोरी साह ने गौ संरक्षण मंच नेपाल द्वारा आयोजित श्री हनुमान जयंती एवं जनकपुरधाम दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त कीं। उन्होंने कहा किराम जानकी अंतरराष्ट्रीय रंगशाला में गुरुवार से मेयर 20/20 क्रिकेट टूर्नामेंटउद्घाटन कार्यक्रम में उसे नहीं बोलने दिया गया।उप मेयर इससे इतने दुखी हुए कि वे उद्घाटन कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर चले आए। स्वयं वे कार्यक्रम मेइस बात कर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के वोट वे मेयर बना है। लेकिन वे नगरपालिका को वपौती संपत्ति मान लिया है।अव उससे नौ महीने का लेखा-जोखा लिया जाएगा। उप मेयर किशोरी साह नेइसके लिए संघर्ष की शुरुआत करने की बात कही है।। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती के अवसर यह प्रण लेता हूंकि उसके अहंकार को नाश करके ही दम लूंगा।उन्होंने उपस्थित लोगों से इसके लिए सहयोग करने की अपीलभी कीं।मंच पर पूर्व मेयर लाल किशोर भी मौजूद थे।इनके इस वक्तव्य से उपस्थित लोग हक्का बक्का हो गये।अव देखना है कि उप मेयर का बिरोध मंच तकही रहता है या इससे आगे काकदम भी बढ़ेगा ।

