Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में श्री हनुमान जयंती धूम धाम से संम्पन्न (फोटो सहित)

 

भैरहवा में श्री हनुमान जयंती धूम धाम से संम्पन्न (फोटो सहित)

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्तारु  पन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका के श्री रामजानकी हनुमान मंदिर सेवा समिति, मारवाङी सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभा यात्रा में श्रीरामजानकी हनुमान मन्दिर समिति , मारवाड़ी सेवा समिति,श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में भक्तिमय गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम के नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो गया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

इस शोभायात्रा में मुख्यरूप से श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र प्रसाद रौनियार, श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष श्रवन कुमार बेरिवाल, क्षेत्र नंबर ३ के विधायक संतोष पाण्डेय,सिनपा उपप्रमुख उमा अधिकारी,वरिष्ठ नेता आशीष चौधरी,युवा नेता प्रज्वल बोहारा, समाज सेवी श्रीचन्द जैसवाल, श्रीराम गुप्ता,अमित गुप्ता,रबिकांत उपाध्याय ,राजन शुक्ला उर्फ संगम बाबा, संतोष शुक्ला, संदीप कुमार अग्रहरि, रमेश चौरसिया, भैरव प्रसाद कलवार, सुनील कुमार जैन, दुर्गा कान्दु, मनोज अग्रहरि, दुर्गा गुप्ता,मनोज अग्रवाल, पवन बर्नवाल, शैलेष उपाध्याय, श्रवण कांदू,दीपक सापकोटा, जगरनाथ अग्रहरि, तारकेस्वर कांदू, उर्वशी गुप्ता, गणेश गुप्ता, शुभद्रा पौडेल, कृष्णा शाह,कृष्णा कोहार, सुशील शिंघल,अमन गुप्ता, मनीष तिवारी, गुरुचरण प्रजापति, मनोज प्रजापति, गंगा सागर अग्रहरि,चंदु गौड़,सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 4 के अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला), सहित सदस्य एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की उद्यमियों के साथ चर्चा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com