Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर बालेन साह आक्रोशित ! कहा– भारत और चीन से निर्मित सरकार के प्रति मेरा कोई सम्मान नहीं है

 
बालेन, साह, फाइल तस्वीर

काठमांडू, ८ अप्रील । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह सरकार के प्रति आक्रोशित दिखाई दिए हैं । सरकार को लेकर विवादास्पद अभिव्यक्ति देकर कभी–कभार चर्चा में आनेवाले मेयर साह ने आज सुबह भी ऐसी ही अभिव्यक्ति दी है, जिसकी चर्चा समाजिक संजाल में व्यापक है । उनकी अभिव्यक्ति को लेकर आम सर्वसाधारण ने समर्थन भी किया है । सरकार की ओर से जब उनको असहयोग हाता है, तब मेयर साह कुछ न कुछ कहते हैं, जो विवादित और चर्चा का विषय बन जाता है ।
मेयर साह ने आज सुबह अपने फेशबुक पेज पर लिखा है कि अब वह सिंहदरबार का कचरा नहीं उठाएंगे । स्मरणीय है, तीनकुने स्थित बागमती नदी किनारे में निर्मित सुकुम्बासी बस्ती हटाने के लिए उन्होंने कल शुक्रबार प्रयास किया था, लेकिन सुकुम्बासी की ओर से की गई प्रदर्शन के कारण मेयर साह सफल नहीं हो गए थे । बताया जाता है कि प्रदर्शन करनेवाले सुकुम्बासी राजनीतिक दल से संरक्षित हैं । उसी की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा है– ‘अगर देश को सुन्दर बनाना है तो यहां के नेतागण को सिसडोल में डम्प करना होगा ।’
इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने फिर फेशबुक एकाउन्ट से लिखा कि भारत और चीन नेपाल में सरकार बनाते हैं । उन्होंने कहा है कि ऐसी सरकार प्रति उनका कोई भी सम्मान भाव नहीं है । नेताओं के प्रति आक्रोशित होकर अपने फेशबुक में मेयर साह ने लिखा है– ‘भारत और चीन से निर्मित सरकार के प्रति मेरा कोई भी सम्मान नहीं है । नेपाल स्वाधिन कब बन जाएगा ? अपनी अस्तित्व कब निर्माण करेंगे ? शरम नहीं है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *