मुकुन्द न्यौपाने द्वारा एकीकृत समाजवादी परित्याग, एमाले प्रवेश की तैयारी

काठमांडू, ८ अप्रील । नेकपा एकीकृत समाजवादी के वरिष्ठ नेता मुकुन्द न्यौपाने ने पार्टी परित्याग किया है । आज शनिबार काठमांडू में पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने पार्टी परित्याग संबंधी घोषणा किया । नेता न्यौपाने का आरोप है कि एकीकृत समाजवादी के नेतृत्व वर्ग अवसरवादी हैं, जो पार्टी के रुप में स्थापित होने की संभावना भी कम है ।
पार्टी में माधव नेपाल, झलनाथ खनाल के बाद तीसरे बरियता में रहे न्यौपाने का कहना है कि पार्टी संबंद्ध नेतागण ऐसे हैं, जो सांसद् बनने के लिए झगड रहे थे, सांसद् बनने के बाद मन्त्री बनने के लिए भी उतना ही लालायित हैं । उनका मानना है कि पद प्राप्ति के लिए वे लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा कि ऐसी पृष्ठभूमि में पार्टी से आबद्ध होने के बजाय स्वतन्त्र नागरिक होकर रहना ही अच्छा है ।
लेकिन पता चला है कि नेता न्यौपाने नेकपा एमाले प्रवेश करने की तैयारी में हैं ।

