अन्तरजातीय शादी करनेवाले ६० दम्पत्ति को सम्मान
काठमांडू, ८ अप्रील । अन्तरजातीय शादी करनेवाले ६० दम्पत्ति सम्मानित हो गए हैं । समाचार जुम्ला जिल्ला कि है । नेकपा माओवादी केन्द्र दलित मुक्ति मोर्चा की जिला सम्मेलन के दौरान उन लोगों को सम्मानित किया गया है ।
मोर्चा के नव निर्वाचित अध्यक्ष चन्द्र बहादुर नेपाली के अनुसार समाज में विद्यमान जातीय विभेद को अन्त करने के लिए शादी के माध्यम से योगदान करनेवालों को सम्मानि किया गया है । उनके अनुसार सम्मान करने से उन लोगों को हौसला मिलती है और जातीय विभेद कम करने के लिए सकारात्मक सन्देश भी प्रवाह हो जाती है ।

