Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झलनाथ खनाल एमाले में वापसी के लिए तैयार !

 
झलनाथ खनाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ अप्रील । नेकपा एकीकृत समाजावादी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री झलनाथ खनाल नेकपा एमाले वापस के लिए तैयार हैं । यह सूचना एकीकृत समाजवादी के ही नेता मुकुन्द न्यौपाने ने दी है । शनिबार एकीकृत समाजवादी पार्टी परित्याग करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
नेता न्यौपाने ने कहा है कि एकीकृत समाजावादी पार्टी अवसरवादियों का झुण्ड हैं, वहां रहने के लिए झलनाथ खनाल भी तैयार नहीं है । उनका यह भी कहना है कि पार्टी के भीतर कोई भी विचार और राजनीतिक दर्शन नहीं है । नेता न्यौपाने के कहा कि अगर नेकपा एमाले में सम्मानजनक स्थान मिल जाता है तो खनाल एमाले वापसी के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्ता गठबंधन मी पाँच साल तक कायम रहने की संभावना नहीं है ।
नेता न्यौपाने ने कहा कि कुछ ही दिनों के बाद देशभर के अपने निकट कार्यकर्ताओं को इकठ्ठा कर वह भी एमाले प्रवेश की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *