Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुझे सिर्फ १०० दिन दीजिए, इतिहास बना दूंगा, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लूंगाः लामिछाने

 
रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमाडौं, ८ अप्रील । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवी लामिछाने ने दावा किया है कि १०० दिन सरकार में रहकर काम करने का समय उनको दिया जाता है तो उक्त १०० दिन ऐतिहासिक बननेवाला है । उन्होंने कहा कि १०० दिनों की अवधि में वह इसतरह काम करेंगे, जो आज तक की इतिहास में नहीं हुआ है ।
तनहुँ जिला स्थित आबुखैरेनी में आज आयोजित चुनावीसभा को सम्बोधन करते हुए सभापति लामिछाने के कहा कि अगर १०० दिनों की अवधि में कोई भी इतिहास नहीं बन पाता है तो वह राजनीति परित्याग करने के लिए तैयार हैं । उन्होंने कहा– ‘सत्ता कुछ भी नहीं है, ऐसा नहीं है । सुनने में आया है कि प्रधानमन्त्री पद का बटवारा हुआ है । बटवारें में मुझे भी १०० दिनों का समय दीजिए, इसके लिए मैंने कई बार कहा है । अगर १०० दिन मुझे मिल जाता है तो देश में इतिहास निर्माण कर दूंगा, १०० दिनों में आज तक जो काम नहीं हूआ, मैं करकते दिखाऊंगा । अगर मैं असफल रहा तो राजनीति से सन्यास लेने के लिए तैयार हूँ ।’
सभापति लामिछाने ने कहा कि शक्ति से ही देश में परिवर्तन संभव है । उन्होंने आगे कहा– ‘मैंने प्रधानमन्त्री से कहा है कि आपके पास अथाह शक्ति है, उसको पहचान कीजिए । वही शक्ति देश में परिवर्तन के लिए काफी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *