Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए कब लगने वाला है साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण

 

 

2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या के दिन लगेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है. इस साल वैशाख पूर्णिमा को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे, उसके बाद उन पर ग्रहण लगेगा. पौराणिक कथाओं के अनुसार राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगता है. 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होने वाला है, लेकिन उनमें से 4 राशि के जातकों पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. उनकी सेहत, करियर और आ​र्थिक पक्ष पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है.

यह भी पढें   शक्ति का प्रयोग कर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है – पद्माकुमारी अर्याल

सूर्य ग्रहण 2023 नकारात्मक प्रभाव
मेष: साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव आपकी राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. आपके दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति से दूर रहें. संयम से काम लें. इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है, जो आपके मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. तनाव को दूर करने के लिए प्राणायाम की मदद लें.

वृष: सूर्य ग्रहण के कारण आपका बचत प्रभावित हो सकता है क्योंकि फिजूलखर्च के कारण धन की कमी महसूस होगी. इससे बचने के लिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करें. आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा इससे रिश्ते प्रभावित होंगे और करियर पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें.

यह भी पढें   पुलिस की वर्दी डर नहीं, आशा, भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक बने: गृह मंत्री सुधन गुरुङ

कन्या: सूर्य ग्रहण से आपको अपने कार्य स्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों से सहयोग न मिलने या बॉस से रिश्ते गड़बड़ हो सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को अभी सावधान रहना होगा, कोई बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है. आपका आ​​र्थिक पक्ष भी पहले से कमजोर हो सकता है.

तुला: आपकी राशि के जातकों को भी सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि की आशंका है. आप किसी को रुपये-पैसे उधार न दें और न ही कोई बड़ा निवेश करें. पैसे को बचाकर रखने की कोशिश करें. आगे इसकी जरूरत पड़ सकती है. परिवार में विवाद की स्थिति से बचें. सेहत का ध्यान रखें.

यह भी पढें   जनकपुरधाम में विजयादशमी, दीपावली और छठ पर्व पर शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित

कब लगेगा सूर्य ग्रहण 2023
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07:04 बजे से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 12:29 बजे होगा.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com