Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्युनिष्टों के बीच बृहत्त एकता जरुरी : अध्यक्ष प्रचण्ड

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास, जनकपुर,वैशाख १५ । एकीकुत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि परिवर्तनकारी शक्तियों के बीच गणतन्त्र तथा लोकतन्त्र के संस्थागत विकास के लिए एकता आवश्यक है । कम्युनिष्ट के वीच मे भी बृहत्त एकता आवश्यक है । विगत में कम्युनिष्ट के वीच एकता नही होने के कारण गत संविधानसभा में पार्टी ने पराजय का नतिजा भोगना पडा  । पार्टी सबसे  बडा है वह विषय नही है । पार्टी में गलती करने वालों को आत्मलोचना करना आवश्यक है  उन्होने कहा ।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सखुआ प्रसौनी में योग सत्र का आयोजन

अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि समय में संविधान के निर्माण करने के लिए एकीकृत नेकपा माओवादी अभी दो कार्य दिशा को लेकर आगे बढ रहा है । उन्होने यह भी कहा कि एकीकृत नेकपा माओवादी के औचित्य समाप्त हो चुका है । इसलिए नयाँ क्रान्तिकारी कम्युनिष्ट पार्टी का गठन भी आवश्यक है ।

एकीकृत नकपा माओवादी धनुषा के दुसरा जिल्ला अधिवेशन को सोमवार जनकपुर में उद्घाटन करते हुए उन्होने यहा कहा था । ए.नेकपा माओवादी का जिल्ला ईन्चार्ज रामचन्द्र मण्डल की अध्यक्ष्ता में कार्यक्रम समपन्न हुआ था । कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण सम्मेलन की सफलता के लिये शुभकामना व्यक्त किये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *