Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हॉकी सेमीफाइनल मैच नेपाल पुलिस क्लब ने सुदूर पश्चिम प्रदेश को 4-0 से हराया

 

माला मिश्रा , हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री जीपी कोइराला के स्मृति में बिराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में जारी चौथा राष्ट्रीय पुरुष हक्की प्रतियोगिता का रविवार को अंतिम सेमीफाइनल नाइट मैच नेपाल पुलिस क्लब और सुदूर पश्चिम प्रदेश के बीच खेला गया । सेमीफाइनल मैच सुदूर पश्चिम को 4- 0 से हराकर नेपाल पुलिस क्लब ने जीत दर्ज किया । नेपाल पुलिस क्लब के खिलाड़ी क्रमशः सरम बोहरा , महेश धामी ,सागर आचार्य , भरत खत्री ने गोल किया । महेश धामी को अतिथि के हाथों मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया ।मैच में भारत के इन्टरनेशनल एम्पायर अमृतपाल सिंह ( राजस्थान)जावेद खान (उत्तर प्रदेश )(आनंद रंजन (पटना विहार ) थे । हॉकी संघ मोरंग का अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता में विजेता टीम को 75 हजार , द्वितीय साथ बाले टीम को 41 हजार और तृतीय स्थान पर रहे टीम को 25 हजार रुपीए पुरस्कार दिया जाएगा । नेपाल हक्की संघ के आयोजन में खेले जा रहे प्रतियोगिता में नेपाल आर्मी , नेपाल पुलिस क्लब , कोशी प्रदेश ,मधेस प्रदेश ,गण्डकी प्रदेश ,कर्णाली प्रदेश तथा सुदूर पश्चिम का टीम खेल रही है । सेमीफाइनल मैच में हॉकी संघ मोरंग के अध्यक्ष राजेश गुप्ता , संतोष बनिया , रंजन थापा , निर्मला सुबेदी , कौशल निरौला , भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष वरुण मिश्रा व अन्य अतिथि , आयोजक टीम के सदस्य मौजूद थे । आयोजक के अनुसार अगला और फाइनल त्रिभुवन आर्मी क्लब और नेपाल पुलिस क्लब के बीच रात्रिकालीन मैच खेला जाएगा । इस मौके पर खिलाड़ियों के बीच हौशला अफजाई हेतु प्रमुख अतिथि कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मत बहादुर कार्की मौजूद रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *