नेपालगन्ज में निःशुल्क आयुर्वेद तथा उपचारात्मक योग शिविर सम्पन्न हुआ
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में निःशुल्क विशेषज्ञ आयुर्वेद तथा उपचारात्मक योग शिविर सम्पन्न चैत्र २५ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ है ।
नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका आयुर्वेद शाखा के आयोजना में और नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल के प्राविधिक सहयोग में सम्पन्न हुआ निःशुल्क विशेषज्ञ आयुर्वेद तथा उपचारात्मक योग शिविर में ३ सौ ५० से अधिक सर्वसाधारणों ने अपनी– अपनी स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के मेयर प्रशान्त विष्ट ने शिविर का ब्यानर पढकर उद्घाटन किया था । उद्घाटन समारोह में उन्हों ने कहा मेयर प्रशान्त मेयर विष्ट ने निःशुल्क विशेषज्ञ आयुर्वेद शिविर को नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के २३ वडा में संचालन किया जाएगा बताया । उन्हों ने ‘नागरिकों को स्वास्थ्य रखना हमारी परम्परागत उपचार पद्धति आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छी रही हैं बताया । वार्ड नं.– १० वडा से इस की सुरुआत हुइृ है जानकारी देते हुये कहा अब सभी वडा में भी ऐसी शिविर की आयोजन करेंगे बताया ।’
मेयर प्रशान्त विष्ट ने नेपालगन्ज में अवैधानिक रुप में आयुर्वेद की उपचार भारतीय नक्कली डाक्टर ने बिमारियों को भ्रमित करने की काम कर रहे हैं उस को नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका ने नियन्त्रण करेगी बातया ।
संविधान सभा सदस्य एवं नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल के अध्यक्ष मैकुलाल वाल्मिकी ने कहा आम नागरिक में आयुर्वेद के बारे में सकारात्मक सन्देश प्रवाह करने में शिविर ने महत्वपूर्ण भुमिका निभा रही है बताया । नेपालगन्ज में पिछले समय आयुर्वेद उपचार पद्धति की बारे में सकारात्मक भावना की विकास हुई है बताते हुये भारतीय कुछ नक्कली डाक्टर के कारण से बिमारियों में स्वास्थ्य गम्भीर समस्या दिखाई पडी है बताया । उन्हों ने भारतीय सीमा क्षेत्र के झोले डाक्टरों के कारण से अधिक बिमारियों में क्यान्सर जैसी खतरनाक रोग दिखाई देती पडी है । जिस की उपचार हमारे नेपाली विज्ञ डाक्टरों ने कर रहें है । इसी तरह बिमारियों की स्वास्थ्य में खेलवाड हो रही है । इस को रोकने में हम सभी लोगों की दायित्व रही है बातया ।’
इसी चैत्र २५शनिवार को निःशुल्क विशेषज्ञ आयुर्वेद तथा उपचारात्मक योग शिविर की उद्घाटन कार्यक्रम में नेपाल आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के रजिष्टार तथा पंचकर्म विज्ञ डा. निर्मल भुषाल, बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी विपिन आचार्य, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख प्रशासकिय अधिकृत शिव प्रसाद रिजाल, नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के निर्देशक डा.सन्तोष शर्मा, नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत प्रभाकर मिश्र, बाँके आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र प्रमुख डा.अनिल कुमार चौधरी, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका आयुर्वेद शाखा प्रमुख कविराज निरिक्षण बज्रभुषण झा लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी । बाँके के प्रमुख जिला अधिकारी बिपिन आचार्य ने आयुर्वेद ने आम आदमियों में अधिक फाइदा होने के नाते से इसकी प्रवद्र्धन में सभी लोग मिलकर सहयोग करने की आवश्यकता रही है बताया ।
नेपाल आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के रजिष्टार तथा पंचकर्म विज्ञ डा. निर्मल भुषाल ने नेपालगन्जउप–महानगरपालिका ने आयुर्वेद की विकास और प्रवद्र्धन में किया प्रतिवद्धता बहुत ही अच्छी सकारात्मक रही है बताया । इसे बाँके में आयुर्वेद की विकास में सहयोग पहुँचेगी डा. निर्मल भुषाल ने धारणा रकखा था ।
इसी तरह वह शिविर में आये हुये बिमारियों को कन्सल्टेन्ट शल्य विज्ञ डा. मदन भण्डारी, कन्सल्टेन्ट पंचकर्म विज्ञ डा. निर्मल भुषाल, डा. शिवराज सुवेदी, डा. प्रतिभा केसी गौतम, डा. गीता रेग्मी, डा. विजय किशोर ठाकुर सहित की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया था । सबह ७ बजकर ३० मिनेट से शुरु हुआ शिविर नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वडा नं.–१० स्थित नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल में सम्पन्न हुआ था ।
निःशुल्क विशेषज्ञ आयुर्वेद तथा उपचारात्मक योग शिविर कार्यक्रम के संयोजक डा. मनोज कुमार यादव ने शिविर में उत्साहजनक रुप में नागरिकों की सहभागिता रही थी बताया । वह शिविर में आये बिमारियों को योग भी सिखाया गया था । शिविर में आये हुये बिमारियों को रोग अनुसार की योग सिकातेहुये योग की फाईदा, कैसे बिमारियों को कैसी योग करनी होती है, कौन नही करना चाहिये उस के बारे में प्राविधिक ज्ञान समेत प्रदान किया गया था ।
वह निःशुल्क शिविर में विशेष करके पाचन प्रणाली सम्बन्धी समस्याएँ पाइल्स, फिस्टुला, फिसर, बवासीर, दिसा खून आना, मलद्वार के आसपार घाव होना, खजुलाहट, जलन होेना, घाँटी में जलन अपच होना , जण्डिस, हेपाटाईटिस, मुत्र प्रणाली सम्बन्धी रोग, महिला सम्बन्धी रोग, योन रोग, नशा तथा छाला (चमडा)सम्बन्धी रोग और स्नायी तथा मांसपेशी सम्बन्धी रोगों की चेक जाँच किया गया था ।
शिविर में परिक्षण कराने के लिये आये हुये बिमारी ने एक महीना की अवधि में पुनः स्वास्थ्य परिक्षण करना पडा तो नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की साथ ल्याब, पंचकर्म और दवा में पाँच प्रतिसत छुट, पाइल्स, फिसर, फिस्टुला, पाइलोनाइडल साइनस, क्षारसुत्र में १० प्रतिसत छुट दिया है हास्पिटल के लेखा तथा व्यवस्थापन प्रमुख प्रिन्सी मिश्र ने जानकारी दी है ।
वह शिविर में नेपालगन्ज हेल्थ क्याम्पस के विद्यार्थी और नेपालगन्ज आयुर्वेद जनरल हास्पिटल के कर्मचारियों ने सहयोग किया था । अस्पताल के प्रिन्सी मिश्र, पदमा थापा, सञ्जिव कुमार थारु, सम्झना चौधरी, लक्ष्मी थापा, सन्दिप अधिकारी, जीवन शर्मा, जनक बडवाल, केशव रोकाय, शिवपाल नाउँ तथा नेपालगन्ज हेल्थ क्याम्पस की ओर से बबिता थापा, रागिनी थारु, सेराज तेली, आदित्य वैश्य, लक्ष्मी सलामी मगर, रोश्नी थापा, एलिना न्यौपाने और विकास ने सहयोगी के रुप में काम किाय था ।







