Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा की बैठक, ये है सम्भावित कार्यसूची

 

काठमांडू, २९ चैत –

संघीय संसद् अन्तर्गत प्रतिनिधि सभा की बैठक आज नया बानेश्वर स्थित संसद् भवन में दोपहर १ बजे होगी । पहले अधिवेशन की यह २२ वीं बैठक होगी । बैठक में सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय सभा से सन्देश सहित प्राप्त ‘सुरक्षण मुद्रण सम्बन्धी विधेयक, २०७७ पर विचार करें’ प्रस्ताव प्रस्तुत करने की सम्भावित कार्यसूची है । सभामुख देवराज घिमिर द्वारा शोक प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने की सम्भावित कार्यसूची होने की संसद् सचिवालय ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   जितिया व्रत : मातृत्व, लोकविश्वास और संतान-मंगल की जीवंत परंपरा : श्वेता दीप्ति

सभामुख ‘प्रतिनिधि सभा की ये बैठक नेपाली कांग्रेस पार्टी से वि.सं. २०१५ साल के आमनिर्वाचन में धनकुटा जिला के साविक क्षेत्र नं. २६ से निर्वाचित सदस्य, प्रजातन्त्र स्थापना तथा पुर्न स्थापना के आन्दोलनों में नेतृत्वदायी भूमिका निर्वाह करने वाले श्री तेजमान तुम्बाहाम्फे के ९७ वर्ष की उम्र में २०७९ साल चैत २४ गते शुक्रवार को असामयिक निधन होने पर, उनके निधन प्रति शोक प्रकट कर श्रद्धाञ्जली अर्पण कर शोक–सन्तप्त परिवार के प्रति समवेदना प्रकट करेंगे ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र संपन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com