Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हॉकी स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने को सरकार तैयार : मुख्यमंत्री

 

माला मिश्रा हिमालिनी प्रतिनिधी कोशी प्रदेश ! नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री जीपी कोइराला के स्मृति में बिराटनगर के शहीद रंगशाला मैदान में खेले गए चौथा राष्ट्रीय पुरुष हक्की प्रतियोगिता का फाइनल नाइट मैच नेपाल पुलिस क्लब और त्रिभुवन आर्मी क्लब के बीच खेला गया । फाइनल मैच त्रिभुवन आर्मी क्लब 1- 0 से जीत विजय घोषित किए गए । मैच के 41 वां मिनट में काशीराम राई ने गोल कर आर्मी को विजेता बनाया । नेपाल हॉकी संघ मोरंग का अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में कोशी प्रदेश का मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने आयोजक को आश्वासन दिया कि अगर बिराटनगर में दक्षिण एशियाई महिला हॉकी टूर्नामेंट होता है तो इसमें प्रदेश सरकार मदद के लिए तैयार है । इसके अलावा अगर जमीन उपलब्ध होता है तो प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाकर देगा । कहा हमारी सरकार खेल में युवा पीढ़ी को आकर्षित करने और अन्य तकनीकी मदद के लिए तैयार है । उन्होंने कहा अगले साल खेल को बढ़ावा देने के लिए इसे बजट में शामिल करेंगे। इस मौके पर सामाजिक विकास मंत्री बुद्धि कुमार राजभण्डारी ने भी खिलाड़ियों को हौशला बढ़ाने के लिए हर तरह का मदद के लिए तैयार रहने की बात कही ।समापन समारोह को नेपाली कांग्रेस नेत्री डा.डिला सनग्रोला टूर्नामेंट संयोजक रंजन थापा , हॉक्की मोरंग का अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया । संचालन हॉकी संघ के प्रकाश दहाल कर रहे थे । इस मौके पर नेपाली कांग्रेस से जुड़े झूमा निरौला ,निर्मला सुबेदी , रामबाबू पासवान , दीपक चपागई के अलावा खेल से जुड़े संतोष बनिया , अनुज बनिया , किशोर शाही , मिनकुमार नवोदित ,कौशल निरौला , तीसरे स्थान पर रहे सुदूर पश्चिम के हॉकी टीम का कोच बिमला भट्ट तथा अन्य पदाधिकारी व प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com