सरकार विरुद्ध नाराबाजी करने के आरोप में ११ लोगों को प्रहरी ने गिरफ्तार किया
काठमांडू, ५ चैत –

सरकार विरुद्ध नाराबाजी करने के आरोप में ११ लोगों को प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है । मंगलवार की सुबह बानेश्वर स्थित संसद भवन के आगे सरकार के विरूद्ध नाराबाजी कर रहे द्वन्द्व पीडि़तों को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है । नियंत्रण में लेने वालों में सानु मैयाँ कार्की, बिना दाहाल के साथ अन्य ९ लोग हैं । नाराबाजी करते हुए निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने की तलाश में रहे आंदोलनकारियों को प्रहरी ने नियन्त्रण में ले लिया है । प्रदर्शन में लोग नारा लगा रहे थे कि –घायलों तथा अशक्तों का उपचार करे,सहिदों को उच्च सम्मान करे, देश द्रोही प्रचण्ड मुर्दाबाद,संक्रमणकालीन न्याय सम्बन्धी विधेयक संशोधन करे ।

