Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में ‘चैतन्य जागरण २४ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ वैशाख १४ गते से प्रारम्भ

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता। भैरहवा : ‘चैतन्य जागरण २४ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ’ २०८० वैशाख १४ गते से १७ गते , अप्रैल २७ से ३०तक (चार दिवसीय) हरिद्वार के शान्तिकुन्ज के तत्वाधान में महायज्ञ भैरहवा सिनपा १३ पदमा श्री सिनेमा हाल के बगल में होने जा रहा जिसकी जानकारी आयोजक गायत्री परिवार भैरहवा, रुपन्देही ने दी है ।

मंगलबार को भैरहवा में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उक्त कार्यक्रम सम्बंधित जानकारी गायत्री परिवार भैरहवा के अध्यक्ष जगरनाथ प्रसाद अग्रहरी ने दी है और कहा की विश्व शान्ती की कामना, और सम्पूर्ण व्यक्ति की सुख शान्ति की कामना एवं गायत्री मन्त्रप्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से२०७३ साल मे पहली बार श्री राम जानकी हनुमान मंदिर के प्रांगण में गायत्री महायज्ञ १०८ कुण्डीय का पूजन समापन हुआ था और दूसरी बार २०८० वैशाख १४ गते से १७ गते २४ कुण्डीय महायज्ञ का आयोजना किया गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

गायत्री परिवार भैरहवा के सचिव श्रीराम गुप्ता ने कहा की वैशाख ९ गते सुबह ८:३० बजे भूमि पूजन पश्चात महायज्ञ का शुभारम्भ होगा। वैशाख १४ गते कलश पूजन के बाद कलश यात्रा में भजनकर्ता , झाँकी के साथ नगरपरिक्रमा पश्चात पुनः यज्ञ पंडाल मे पहुँचकर पूजन शुभारंभ होगा।

महायज्ञ में दैनिक संगीत प्रवचन, सामुहिक जप ध्यान, प्रज्ञा, यज्ञ, योग व्यायम, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, होगा गायत्री परिवार ,भैरहवा के सह–कोषाध्यक्ष सुशिल सिंघल ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा के 15 संकल्प प्रस्ताव

शान्तिकुन्ज हरिद्वार से आये हुए गुरु श्री विरेन्द्र गुप्ता जी ने कहा की गायत्री मन्त्र
और महायज्ञ समाज के सुख शांति के लिए महत्वपूर्ण है

लुम्बिनी प्रेस क्लबकी अध्यक्ष सम्झना शर्मा ने कहा की धर्म और राष्ट्र को पहिचान दिलाने एवं सम्पूर्ण जनमानस के सद्बुद्धि और सुख शांति के लिए गायत्री परिवार भैरहवा ने २४ कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया किया है जिसमे क्लब के सम्पूर्ण पत्रकार द्धारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा ।

यह भी पढें   रिजाल ने उपसभापति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले‌ने का निर्णय किया

गायत्री परिवार भैरहवा के सह–सचिव रविकान्त उपाध्याय के स्वागत एवं सचिव श्रीराम गुप्ता के सञ्चालन मे पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com