Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपतिनाथ काठमांडू के राजगुरू की भविष्‍यवाणी- भारत के प्रधानमंत्री बनेगें मोदी

 

rajguruजयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिष ज्ञाता तथा पशुपतिनाथ काठमांडो के राजगुरू की अटल भविष्‍यवाणी- देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री बनेगें मोदी- नास्‍तिकों के लिए चैलेंज- करते हुए विद्वानों की भविष्‍यवाणी-  चन्‍द्रशेखर जोशी की हिमालयायूके डॉट ओआरजी की रिपोर्ट- 

 

पशुपतिनाथ काठमांडो के राजगुरू पूज्‍यपाद लक्ष्‍मी नारायण ने भी देश के प्रधानमंत्री के बारे में घोषणा करदी है, उन्‍होंने आज दूरभाष पर बताया कि नरेन्‍द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती, मोदी को तो साक्षात कुदरत ही आगे बढा रही है, ऐसे में किसकी हिम्‍मत है जो कुदरत के इस करिश्‍मे को रोक सके, राजगुरू कहते हैं कि अगर कुदरत की इच्‍छा नही होती तो वह अब तक कई संकटों में घिर कर खत्‍म हो गये होते, परन्‍तु हर संकट में वह तप कर निकलते हैं, जबकि संकट पैदा करने वाला निस्‍तेज हो जाता है, यह चमत्‍कार है, पशुपतिनाथ काठमांडो के राजगुरू जहां काठमांडो में भोलेनाथ के सेवक है तो वही केदारनाथ में भी उनकी लगातार उपस्‍थिति बनी रहती है, वही उज्‍जैन में महाकाल के दरबार में भी वह पूजा अर्चना करते हैं तो कामाख्‍या देवी आसाम में भी लगातार जाते हैं, वही हिमाचल के प्रसिद्व मंदिरों में भी वह पूजा अर्चना करते हैं, उनकी हर भविष्‍यवाणी सत्‍य साबित होती रही है, जिसे हमारे न्‍यूज पोर्टल हिमालयायूके डॉट ओआरजी में लगातार प्रकाशित किया जाता रहा है- विगत वर्ष केदारनाथ में आयी प्रलय के बारे में उनकी भविष्‍यवाणी थी कि ठीक 30 दिन बाद यहां प्रलय आयेगी, वह सत्‍य साबित हुआइसे हमने प्रमुखता से पकाशित भी किया था, इसी तरह से उनकी एक दो नही बहुत भविष्‍यवाणी सत्‍य साबित हुई हैं, अब उन्‍होंने मोदी के बारे में भी भविष्‍यववाणी की है कि वह देश के प्रधानमंत्री बनेगें,narendara-modi-

यह भी पढें   आज का पंचांग: दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिष ज्ञाता सुरभि गुप्ता का भी यही कहना है कि मोदी पीएम बनेंगे। नाम व हस्ताक्षर द्वारा भविष्य बताने वाली सुरभि का यह भी कहना है कि 2014 में मोदी, जबकि 2026 में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के अंकों के गणित के आधार पर उनके ग्रह मजबूत स्थिति में हैं। इस तरह उन्हें प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। मोदी के बारे में बात करते हुए सुरभि ने बताया कि 2014 में मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के बारे में सुरभि ने यह घोषणा 2006 में ही कर दी थी कि वे एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को महेसाणा जिले के वडनगर में हुआ। गुरु की राशि में राहु तथा शनि की स्वामित्ववाली राशि में गुरु का होना उन्हें उच्च पद का अधिकारी बनाता है। 7 मार्च 2010 से उन्हें सूर्य की महादशा लगी हुई है, जो उन्हें मान-सम्मान दिलाती है। मोदी को बुधादित्य योग है, जो 2014 के पूरे साल तक अपने प्रभाव में रहेगा। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री का पद मिलना लगभग निश्चित है। वहीं, शुक्र तथा शनि के सूर्य की राशि में स्थित होने से राजनीति तथा कूटनीति में मोदी के विरोधी हताश हैं। यह पूरा वर्ष मोदी के लिए लाभदायक रहेगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवंबर 2011 से शनि की साढ़े साती भी लग चुकी है, जो मोदी के लिए लाभकारी है। सूर्य के बाद चंद्र की महादशा भी उनके लिए लाभदायक रहेगी। हालांकि चंद्रमा नीचे है, लेकिन मंगल के साथ स्थित है अर्थात उनका प्रभाव लोगों पर बराबर बना रहेगा।

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

सुरभि आगे कहती हैं कि वर्तमान में जिस तरह पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है, ठीक उसी तरह 2023 में राहुल गांधी की लहर होगी और वे भी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी लोकसभा चुनाव दो सीटों वडोदरा (गुजरात) और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से लड़ रहे हैं। इस बारे में सुरभि का कहना है कि मोदी इन दोनों सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होंगे।

modiसुरभि के बताए अनुसार इन दोनों सीटों का नाम (व) अक्षर अर्थात वृषभ राशि से शुरू होता है। इसी तरह गुजरात में 30 अप्रैल को हो चुके और वाराणसी में 12 मई को होने वाली वोटिंग का दिन मोदी की राशि के हिसाब से शुभ हैं। मोदी की राशि के अनुसार सूर्य, बुध, केतु, शनि, राहु और मंगल ग्रह मोदी के विजयी होने का संकेत दे रहे हैं। सूर्य की महादशा में केतु तथा शुक्र के बीच अंतर रहेगा। शुक्र सूर्य की राशि में है और केतु बुध के स्वामित्ववाली राशि है। ये दोनों ही योग मोदी की बड़ी सफलता की ओर इशारा करते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता के अलावा मोदी को किस्मत का भी साथ मिल रहा है। इसी वजह से उन्हें चुनाव में लगातार बड़ा जनमत प्राप्त हो रहा है। ग्रहों की युति उनके सहयोगियों का भी समर्थन कर रही है। इस तरह उनके सहयोगी भी सफलता प्राप्त करेंगे।

यह भी पढें   महिला सशक्तिकरण: प्रगतिशील और सफल समाज की आधारशिला : अधिवक्ता शिव गणेश कर्नाटी

सुरभि द्वारा की गईं कुछ और भविष्यवाणियां:

– गुजरात के सूरत शहर में 2015 के अगस्त-सितंबर माह में कुदरती विपत्ति आ सकती है।

– किरण बेदी अगर भाजपा से जुड़ जाएं तो वे दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

– अरविंद केजरीवाल लंबी रेस का घोड़ा नहीं हैं और वे कुछ समय बाद ही राजनीति से साइडलाइन नजर आएंगे।

– 2020 में सोने-चांदी की कीमतों और शेयर मार्केट में उछाल आएगा। Himalaya Gaurav Uttarakhand

,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *