पत्रकार झलक गैरे सम्मानित
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, बैशाख २८ गते ।
नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य एवं क्षेत्रीय संयोजक के रुप में निर्वाचित पत्रकार झलक गैरे को बैशाख २७ गते शनिवार के दिन अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम महासंघ के बाँके शाखा व्दारा आयोजन किया गया था ।
बाँके शाखा के पूर्व सभापति रह चुके झलक गैरे को शाखा अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, संस्थापक अध्यक्ष लियाकत अली, पूर्व अध्यक्ष पन्नालाल गुप्त लगायत जिला के दर्जनो पत्रकारों ने फूलमाला, अबीर और खादा, दोसल्ला ओढाकर अभिनन्दन किया ।
कार्यक्रम में बोलते हुये पत्रकारों ने महासंघ को श्रमजीवि पत्रकारों को गर्विला संस्था के रुप में आगे बढाने के लियें नवनिर्वाचित नेतृत्व से ज्यादा ही अपेक्षा किया ।
महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य मोहम्मद हारुन और जनक नेपाल, प्रेस चौतारी नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र काफ्ले, बाँके जिला अध्यक्ष भेषराज बस्नेत, क्रान्तिकारी पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष चिरञ्जीवि ओली, प्रगतिशील पत्रकार संघ के अध्यक्ष अशोक विष्ट, प्रेस चौतारी नेपाल के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण अधिकारी, पार्षद की ओर से एबिसी च्यानल के ब्यूरो प्रमुख शरण कर्माचार्य लगायत लोगों ने मध्यपश्चिमाञ्चल क्षेत्र के व्यवसायिक समस्याए और महासंघ से अपेक्षा के बारे में अपना अपना धारणा रक्खा था ।
इसी तरह पत्रकार नविन गिरी उपचार के लियें सदभाव दैनिक नेपालगन्ज के प्रकाशक दामोदर भण्डारी ने बाँके शाखा मार्फत ५ हजार रुपैया नगद सहयोग किया ।
इसी तरह नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा ने महाअधिबेशन के समय पर ग्रान्डी इन्टरनेशनल अस्पताल काठमाण्डू में शाखा के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी ने पत्रकार नविन गिरी की श्रीमती को उपचार के लियें १० हजार रुपैया दिया था ।
कार्यक्रम में सभी पत्रकारों से पत्रकार नविन गिरी के उपचार के लियें अनुरोध भी किया गया ।


