Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस बार के चुनाव में ‘रिकॉर्ड’ मतदान – मोदी सबसे आगे

 

exitEXIT POLL: रिकॉर्ड सीटों के साथ बहुमत लाएगा NDA, कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक हार, AAP हुई साफ

लोकसभा चुनाव 2014 के नौ दौर की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। आज तक सिसेरो के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने के संकेत दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबकि एनडीए को 261-283, यूपीए को 110-120 और अन्य 150-162 सीटें मिलने का अनुमान अपने एग्जिट पोल में लगाया है। इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया है कि एनडीए को 289, यूपीए को 101, ‘आप’ को 5 और अन्य 148 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, टाइम्स नाउ ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249 और यूपीए 148 सीटें दी हैं। कांग्रेस ने अपने चुनावी इतिहास में आज तक कभी भी 114 सीटों से कम नहीं हासिल किया है।

भारत के इतिहास के अब तक के सबसे लंबे और सबसे बड़े चुनाव में मतदान ख़त्म हो चुका है. पांच हफ़्ते तक चले चुनाव में दस चरणों में 543 सीटों पर वोट डाले गए.

यह भी पढें   म्याग्दी और रसुवा के बाहेक सभी राजमार्ग संचालन में

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 66 फ़ीसदी लोगों ने इन चुनावों में मतदान किया है. ये किसी भी चुनाव में ‘सबसे ज़्यादा’ है.

चुनाव आयोग का कहना है कि इन लोकसभा चुनावों में कुल कितने लोगों ने वोट डाला इस बारे में मंगलवार को अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे.

आम चुनाव के आख़िरी चरण में सोमवार को तीन राज्यों की 41 सीटों पर वोट डाले गए. इनमें बिहार की छह, उत्तर प्रदेश की 18 और पश्चिम बंगाल की 17 सीटें शामिल हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 79.3 फ़ीसदी मतदान हुआ वहीं बिहार में 58 फ़ीसदी और उत्तर प्रदेश में 55 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले.

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

सभी की नज़रें उत्तर प्रदेश पर हैं जहां से 80 सांसद चुने जाएंगे.

उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट पर मुकाबला दिलचस्प है जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में है. उनका मुक़ाबला आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय से है.

50 करोड़ से ज़्यादा वोट

इन चुनावों में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, जबकि कांग्रेस के प्रचार की कमान पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाली थी.

हालांकि कांग्रेस ने राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया था.

राहुल उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से पार्टी के उम्मीदवार थे जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी से हुआ.

7 अप्रैल से शुरू हुए इन चुनावों में 81 करोड़ से ज़्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में थे, जबकि अनुमान है कि 55 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने वोट डाले हैं. छठे चरण में सबसे ज़्यादा 121 सीटों पर मतदान हुआ और इसी दिन सबसे ज़्यादा लोगों ने वोट डाले.

यह भी पढें   नवलपरासी में बस दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु, १० लोग घायल

16 मई का इंतज़ार

वोटों की गिनती 16 मई की सुबह शुरू होगी और संभावना है कि दोपहर तक स्थिति साफ़ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है.

लोकसभा के अलावा चार राज्यों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए हैं और इनके नतीजों का ऐलान भी 16 मई को ही होगा.

ओडिशा में नवीन पटनायक का बीजू जनता दल सत्ता में है, जबकि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद बने तेलंगाना में पहली बार चुनाव हो रहे हैं.बीबीसी,भास्कर तथा अन्य।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com